संघर्ष के बिना सफलता नहीं मिलती। जीवन को संघर्ष रूपी पसीने से सींचना पड़ता है। इस बात में कोई संदेह नहीं की यदि जीवन में नारियल के पेड़ की तरह सीधासपाट हो तो जीने का मजा ही कौड़ी का हो जाये। महापुरुषों के संघर्ष ( Struggle Of Great Men ) : महानता के शिखर पर पहुंचने वाला नेपोलियन आल्प्स पर्वत पर बिना संघर्ष कर नहीं पंहुचा था। राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने से पहले अब्रहाम लिंकन को भी कठोर संघर्ष कर अनेक विषम परिस्थितियों से जूझना पड़ा था। महात्मा गांधी के जीवन में संघर्षो की कहानी निकाल दे तो वह एक सामान्य व्यक्ति के रूप में ही नजर आएंगे। इन सब महापुरुषों ने परिस्थतियों के साथ समझौता नहीं किया , बल्कि संघर्ष किया था। जीवन के दौड़ में संघर्ष करना सभी के बस की बात नहीं है। पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी ने गौरांग प्रभुओं की नौकरी छोड़ कर साहित्य सृजन में जीवन समर्पित कर दिया था। अंग्रेज सरकार ऐसे कर्मठ व्यक्तित्व से बार बार पुनः नौकरी करने के लिए अनुरोध कर रही थी। लेकिन उन्होंने पुनः नौकरी नहीं की। बल्कि वो आजीवन साहित्य सृजन करते रहे। प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व मे...